नवी मुंबई पुलिस ने उलवे स्थित ला रेजिडेंसी लॉज (La Residency Lodge) में चल रहे कथित देह व्यापार एवं मानव तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दिल्ली से तस्करी कर लाई गई 14 एवं 16 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (DCP) अमित काले तथा सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) किशोर गायके के मार्गदर्शन में की गई। ऑपरेशन का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (Senior PI) अर्जुन रजाने ने किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उलवे सेक्टर-19 स्थित ला रेजिडेंसी लॉज में नाबालिग लड़कियों एवं महिलाओं को ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक डिकॉय (फर्जी) ग्राहक भेजा। सौदा तय होते ही पुलिस टीम ने लॉज पर छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान 33 वर्षीय सरिका बालाजी गायकवाड़, जो स्पा संचालक एवं एजेंट बताई जा रही है, को गिरफ्तार किया गया। वहीं मौके से दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों लड़कियों को दिल्ली से लाकर देह व्यापार में धकेला गया था
DCP अमित काले और ACP किशोर गायके के मार्गदर्शन में कार्रवाई, POCSO और PITA एक्ट के तहत मामला दर्ज,
नवी मुंबई पुलिस ने उलवे स्थित ला रेजिडेंसी लॉज (La Residency Lodge) में चल रहे कथित देह व्यापार एवं मानव तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान…
FS News · · 1 मिनट का पठन

