बप्पा के आगमन में अभी वक्त है, लेकिन उलवे में गणपति उत्सव की रौनक अभी से दिखाई देने लगी है।
नवी मुंबई के उलवे में जगह-जगह गणपति बप्पा की मूर्तियों की दुकानें सज चुकी हैं। छोटे गणपति से लेकर बड़ी और भव्य प्रतिमाओं तक, अलग-अलग रूपों में बप्पा की खूबसूरत मूर्तियां लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
गणेश चतुर्थी से पहले ही भक्त अपने घर के लिए पसंदीदा गणपति प्रतिमा देखने और खरीदने पहुंच रहे हैं। मूर्तिकारों ने भी इस बार आकर्षक आकार और डिजाइन में प्रतिमाएं तैयार की हैं।
उलवे से FS News Network के लिए शाहिद खान की रिपोर्ट।

