उलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई! घर में घुसकर महिला को चाकू की नोक पर धमकाकर करीब 9 लाख रुपये की डकैती करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी घर की छत के कौले हटाकर अंदर दाखिल हुए थे। CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई। आरोपियों के पास से करीब 8.30 लाख रुपये का मुद्देमाल बरामद किया गया है।
इस कार्रवाई का मार्गदर्शन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने किया, जबकि जांच टीम ने मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। चार अन्य आरोपियों की तलाश और बाकी माल की बरामदगी के लिए जांच जारी है।
उलवे से शाहिद खान की रिपोर्ट | FS News Network

